फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pregnant girl died under suspicious circumstances in Gorakhpur

गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Aug 2021 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 04:33 PM IST
सार

युवती को दो वर्ष पूर्व बस्ती जिले का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया था। मोबाइल से बात कर दोनों का हुआ था प्रेम संबंध।

विज्ञापन
pregnant girl died under suspicious circumstances in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदनपुरा टोला गठुआखोर में चार माह की गर्भवती एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

       
मिली जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की वंदना पुत्री रामवचन (20), जिसकी दो वर्ष पूर्व एक अंजाने मोबाइल नंबर पर गंगालाल पुत्र स्व. श्रीराम निवासी परदेशवा चुरेम जिला बस्ती से बात हुई थी। बाद में दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई और 4 अप्रैल 2019 को युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया।
विज्ञापन


युवती के घर से अचानक गायब होने पर परिजन हरपुर बुदहट थाने पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में पीड़ित परिजनों ने सीओ खजनी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। 15 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई माह पूर्व युवक के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवती और आरोपी को हिरासत में लेकर 7 जुलाई को आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में  जेल भेज चुकी है। इस दौरान युवती चार माह की गर्भवती थी। इधर, युवती का तबीयत खराब चल रहा था। तीन दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। गुरुवार को परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से घर लाए।

     
परिजनों का कहना है कि रात में अचानक तबीयत खराब होने से युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी 112 नंबर पर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा का कहना है कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed