फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prabhat was the only one among two sisters, had gone to Lucknow with his sister 10 days ago.

Gorakhpur News: दो बहनों में इकलौता था प्रभात, 10 दिन पहले गया था बहन के पास लखनऊ

Thu, 19 Dec 2024 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Prabhat was the only one among two sisters, had gone to Lucknow with his sister 10 days ago.
गोरखपुर। गीडा क्षेत्र के देईपार निवासी प्रभात पांडेय (30) की मौत से पूरा गांव हतप्रभ है। वह गांव से दस दिन पहले लखनऊ अपनी बहन के पास गया था। मौत की सूचना मिलते ही गांव में उनके घर पर चीख-पुखार मच गई। बृहस्पतिवार की सुबह तक प्रभात का शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना पाकर पिता दीपक पांडेय सदमे में हैं। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। प्रभात दो बहनों में इकलौता था। एक बहन की शादी हो चुकी है। वह लखनऊ में रहती हैं। उन्हीं के पास 10 दिन पहले प्रभात गया था। यहीं से बुधवार को प्रदर्शन में शामिल होने गया। घर पर बाबा उमाशंकर पांडेय, माता-पिता और छोटी बहन है।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ में रहने वाले उसके चाचा और बहन का परिवार प्रभात के मौत की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया। वहीं, देईपार से भी परिवार के लोग लखनऊ रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल से प्रभात लखनऊ में ही अधिक रहता था। देईपार के ग्रामीणों का कहना है कि प्रभात का व्यवहार बहुत अच्छा था। मौत की खबर आई तो विश्वास ही नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को प्रभात के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed