फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Powerplay Sports Academy defeated by 43 runs, Shubhi became the player of the match

Gorakhpur News: शुभी की घातक गेंदबाजी से राणा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

Thu, 28 May 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Powerplay Sports Academy defeated by 43 runs, Shubhi became the player of the match
पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी को 43 रन से हराया, शुभी बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन



गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में राणा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी को 43 रन से हरा दिया। मैच में कप्तान आर्यन यादव और अमन कसौधान की दमदार बल्लेबाजी के साथ शुभी भट्ट की घातक गेंदबाजी जीत की मुख्य वजह रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राणा क्रिकेट क्लब अंडर-12 ने निर्धारित 30 ओवर में 179 रन बनाए। टीम के कप्तान आर्यन यादव ने 76 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल रहे। अमन कसौधन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 51 रन बनाए। शिवांश पटेल ने नाबाद 13 रन और सुमीत श्रीवास्तव ने 4 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से कृषु मिश्रा ने छह ओवर में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया, जबकि अनाग मिश्रा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 21 रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत खराब रही। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान प्रणव मिश्रा ने 35 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया। अभय गुप्ता ने नाबाद 33 रन और अभी जायसवाल ने 21 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 30 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई।

राणा क्रिकेट क्लब की ओर से शुभी भट्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। श्रेयांश पांडेय ने दो विकेट लिए, जबकि शिवा गुप्ता, अंश यादव और आकाश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed