फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Post Covid Consultancy facility started in AIIMS Gorakhpur

राहत की खबर: एम्स में पोस्ट कोविड कंसलटेंसी की सुविधा शुरू, टेलीकांफ्रेंसिंग से मिलेगी मदद

Fri, 14 May 2021 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 May 2021 11:14 AM IST
सार

कोरोना मुक्त होने के बाद भी परेशानी का सामना कर रहे लोग चिकित्सकों से ले सकेंगे सलाह, मरीजों के परिजनों को सेहत संबंधी जानकारी मिलने में होगी आसानी

विज्ञापन
Post Covid Consultancy facility started in AIIMS Gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना से जंग जीतने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे लोगों के लिए एम्स में पोस्ट कोविड कंसलटेंसी की सुविधा शुरू की गई है। यहां टेली कांफ्रेंसिंग के जरिए लोग अपनी समस्या डॉक्टर से बता सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर उन्हें बताएंगे कि जीवन शैली में क्या-क्या बदलाव करने हैं, कौन सी सावधानियां बरतनी हैं और किन दवाओं का इस्तेमाल करना है।

विज्ञापन


बता दें कि अभी तक जिले में पोस्ट कोविड कंसलटेंसी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। एम्स पहला संस्थान है, जहां पोस्ट कोविड कंसलटेंसी की सुविधा शुरू हुई है। इसके लिए चिकित्सकों का पैनल तैयार करने के साथ ही फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कर संबंधित पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर से सलाह ले सकेगा।
विज्ञापन


दरअसल कोरोना संक्रमण से सही होने के बाद भी कई लोगों को कमजोरी, सिर दर्द, कब्ज, घबराहट की समस्या हो रही है। ऐसे में वे परेशान हैं। उनके मन में सेहत को लेकर कई शंकाएं हैं। ऐसे लोगों को पोस्ट कोविड कंसलटेंसी का काफी लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक जो लोग हाल ही में कोरोना को हरा चुके हैं, उसमें से कुछ लोग पोस्ट कोविड दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि कोविड से सही होने के बाद बहुत से लोग कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इनकी सुविधा के लिए पोस्ट कोविड कंसलटेंसी की सुविधा शुरू की गई है। गोरखपुर में एम्स ऐसा पहला संस्थान है, जहां यह सुविधा शुरू हुई है।

 

जल्द ही अन्य जगहों पर भी शुरू होगी सुविधा

जल्द ही यह व्यवस्था जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आइसीसीसी) में भी शुरू करने की तैयारी है।

सलाह के लिए यहां करें फोन
एम्स में टेली मेडिसिन के लिए जारी नंबर 0551-2205501 एवं 0551-2205585 पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक फोन किया जा सकता है।

टोसिलिजुमैब इंजेक्शन के लिए एडी हेल्थ से करें संपर्क
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण अत्यधिक बढ़ने पर टोसिलिजुमैब इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है। गंभीर मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे दिया जाता है। गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के मरीजों को यह दवा उपलब्ध कराने के लिए कमिश्नर गोरखपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए गोरखपुर के एडी हेल्थ से संपर्क किया जा सकता है।

वर्तमान में एडी हेल्थ की अनुपस्थिति में डॉ. रक्षारानी यह काम देख रही हैं। उनके पास डॉक्टर के अनुमोदन के बाद आवेदन किया जाएगा। उनकी टीम जांच कर संतुष्ट होगी कि मरीज को इस इंजेक्शन की जरूरत है, उसके बाद कमिश्नर से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
 

मेडिकल कॉलेज: कंट्रोल रूम में बढ़ाए गए हेल्पलाइन नंबर

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड के मरीजों के परिजनों को सेहत संबंधी जानकारी देने के लिए कुछ और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। पहले दो मोबाइल नंबर थे, अब एक मोबाइल व दो लैंडलाइन नंबर और दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज से भी अब मरीजों के परिजनों को फोन कर जानकारी देना शुरू कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन प्रधान ने बताया कि सूचना देने के लिए लगातार व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इस समय ज्यादातर मरीजों के परिजनों को फोन पर उनके मरीज के सेहत की सूचनाएं दी जा रही हैं। सभी वार्ड व आईसीयू में भर्ती मरीजों की सूचनाएं कंट्रोल रूम में दो बार अपडेट की जा रही हैं।

इन नंबरों पर फोन कर ले सकते हैं जानकारी
200 बेड कोविड वार्ड
8175995240
300 बेड कोविड अस्पताल
8542967235, 8542967241
0551- 2205801, 2205802

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed