फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will reward person who identifies dead body in Gorakhpur

गोरखपुर: शव की पहचान कराने वाले को इनाम देगी पुलिस, बंधे पर मिला था युवती की लाश

Thu, 10 Feb 2022 12:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Feb 2022 12:21 PM IST
सार

झंगहा इलाके के भगने बंधे पर मिला था 22 साल की युवती का शव, फोटो की मदद से पहचान की कोशिश में जुटी है पुलिस।

विज्ञापन
Police will reward person who identifies dead body in Gorakhpur
शव को कब्जे में लेती पुलिस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के भगने बंधे पर मंगलवार को मिली युवती के शव की पहचान कराने वाले को पुलिस पांच हजार रुपये का इनाम देगी। बुधवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


वहीं, झंगहा पुलिस युवती के शव की फोटो की मदद से पहचान की कोशिश कर रही है। आसपास के जिलों में भी फोटो भेजी गई हैं, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है। शिनाख्त के लिए 72 घंटे के इंतजार के बाद, पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह नौ बजे गांव के करीब बंधे के पास टहलने निकले ग्रामीणों ने चादर में लिपटा शव देखा था। पैर चादर के बाहर निकला था। पुलिस ने युवती की पहचान की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की फोटो बीट पुलिस अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजकर आसपास के गांवों में दिखाना शुरू किया है। पुलिस का मानना है कि कहीं और हत्या कर शव को लाकर फेंका गया है।

इन नंबरों पर दें सूचना

एसएसपी : 9454400273
एसपी नार्थ : 9454400452
सीओ चौरीचौरा : 9454401416
थानेदार झंगहा : 9454403514

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि युवती के शव की पहचान के लिए पुलिस लोगों की मदद मांग रही है। पहचान कराने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed