फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi visited Lord Buddha at Mahaparinirvana Temple

कुशीनगर: पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध का किए दर्शन, दान किए चीवर

Wed, 20 Oct 2021 12:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Oct 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visited Lord Buddha at Mahaparinirvana Temple
कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने गौतम बुद्ध पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन और फिर निर्वाण मंदिर में दर्शन कर वहां चीवर दान किया। बनारस के बाद यह पूर्वांचल का दूसरा और प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने निर्वाण स्थली पर स्थित मंदिर में दर्शन किया। पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में बोधि वृक्ष का रोपड़ किया।
विज्ञापन


कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर पहला विमान श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं को लेकर वहां पहुंचा है। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल में सौ बौद्ध भिक्षुओं के अलावा श्रीलंका के पांच मंत्री भी आए हैं। इस कार्यक्रम में श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, दक्षिण कोरिया, नेपाल, भूटान और कंबोडिया के प्रख्यात भिक्षुओं के साथ-साथ विभिन्न देशों के राजदूत भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती भी कर चुकी हैं दर्शन

वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री के तौर पर मायावती कुशीनगर आई थीं। अपने आध्यात्मिक गुरु एबी ज्ञानेश्वर से मिलकर लौटीं मायावती ने कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनवाने की घोषणा की। इसके लिए प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया। मंजूरी भी मिल गई, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। वर्ष 2012 में प्रदेश की सत्ता संभालते ही सपा सरकार ने मैत्रेय प्रोजेक्ट को लेकर तत्परता दिखाई। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई। मैत्रेय प्रोजेक्ट के विरोध को देखते हुए एयरपोर्ट के लिए जमीन मिलना मुश्किल था, लेकिन तत्कालीन डीएम के प्रयासों से जमीन अधिग्रहण का काम जल्दी ही पूरा हो गया।

गन्ने के लिए भी प्रसिद्ध है कुशीनगर
ब्रिटिश हुकूमत में देवरिया-कुशीनगर का यह इलाका गन्ने की खेती के लिए जाना जाता था। तब यहां 13 चीनी मिलें स्थापित थीं। वर्ष 1946 में अंग्रेज अफसरों के आवागमन के लिए कसया के भलुही मदारीपट्टी गांव में एयरोड्रम का निर्माण हुआ था। हालांकि अंग्रेज इसका उपयोग नहीं कर पाए। वर्ष 1954 में कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें चीन, ताइवान, तिब्बत, थाईलैंड समेत बौद्ध अनुयायी देशों के प्रतिनिधियों और राष्ट्राध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed