{"_id":"61706f1139b1180c3a382048","slug":"pm-modi-gorakhpur-news-gkp4136162126","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगीराज में माफी मांगते फिर रहे माफिया, दर्द माफियावादियों को : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगीराज में माफी मांगते फिर रहे माफिया, दर्द माफियावादियों को : मोदी
विज्ञापन
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगीराज में माफी मांगते फिर रहे माफिया, दर्द माफियावादियों को : मोदी
प्रधानमंत्री बोले-समाजवादी की पहचान अब परिवारवादी, यूपी में अब कानून का राज
कुशीनगर को विकास परियोजनाओं की सौगात, योगी सरकार की तारीफ भी की
गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली जाकर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
अमर उजाला ब्यूूरो
कुशीनगर। ‘2017 से पहले माफिया को अपराध व लूट की खुली छूट थी। योगी राज में धारणा बदल गई है, माफिया अब माफी मांगते फिर रहे हैं।’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुए बुधवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब यूपी में कानून का राज है। इसका भी सबसे ज्यादा दर्द माफियावादियों को ही है। समाजवादी की पहचान अब परिवारवादी बन गई है। इनका सिर्फ एक मकसद अपने परिवार का भला करना है। समाज या जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर में 345 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 180 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करने के बाद भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली गए। दर्शन-पूजन करके सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उद्यान विभाग के बरवा फार्म में आयोजित जनसभा में पहुंचकर मोदी चुनावी मोड में आ गए। उन्होंने सपा को निशाने पर लिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले गरीब, शोषित व वंचितों को अपने जमीन पर कब्जे का डर सताता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जमीन कब्जाने या अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। इसी का नतीजा है कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता पहुंच रहा है। जमीन कब्जाने वालों में भय रहता है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कई बार तारीफ की और कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी नंबर-1 है। भारी जनसमूह व तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, भू माफिया के मंसूबों को ध्वस्त कर रही है। इससे पहले जो सरकार थी, उसे जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं था। वह नहीं चाहती थी कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचे। हर प्रोजेक्ट में यूपी में पिछड़ जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया कहा करते थे कि कर्म को करुणा से जोड़ो, लेकिन पहले की सरकार ने कर्म को घोटालों और अपराधों से जोड़ दिया था। समाजवादी, परिवार के हित में समाज व यूपी का हित करना भूल गए।
विज्ञापन
---
चार साल में तैयार करेंगे 200 से अधिक एयरपोर्ट : मोदी
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने उन क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी पर अधिक जोर दिया है, जहां के बारे में लोगों ने सोचा तक नहीं था। सरकार की कोशिश है कि आने वाले चार साल में 200 से अधिक एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और सीप्लेन के लिए वाटरपोर्ट भी तैयार किए जाएं। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करके तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा की शुरूआत की। पहली फ्लाइट श्रीलंका के प्रतिनिधि मंडल को लेकर आई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अंतर्गत 900 से अधिक हवाई रूट स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 350 पर हवाई सेवा शुरू हो गई है। 50 से अधिक एयरपोर्ट चालू हैं।
---
यूपी में विकास की नई उड़ान : मुख्यमंत्री
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से यूपी में विकास की अब नई उड़ान शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी यूपी में केवल दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे संचालित थे। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने प्रयास कर अब नौ हवाईअड्डों को क्रियाशील बना दिया है। आठ अन्य जगहों पर कार्य चल रहा है। इस तरह कुछ दिनों में यूपी में 17 हवाईअड्डे हो जाएंगे।