{"_id":"60c86e3f8ebc3e2d46546ed0","slug":"pm-kp-sharma-ollie-foundation-stone-laying-on-liquid-oxygen-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: नेपाल में बना पहला लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, पीएम ओली ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: नेपाल में बना पहला लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, पीएम ओली ने किया शिलान्यास
Tue, 15 Jun 2021 02:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:39 PM IST
सार
भारत नेपाल सीमा से सटे रुपनदेही जिले में लगा एक अरब का प्लांट, ऑक्सीजन किल्लत को देखते हुए इस प्लांट की स्थापना शंकर गैस द्वारा किया गया।
विज्ञापन
लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपनदेही जिले के भैरहवां में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश में पहले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि महामारी के दौरान ऑक्सीजन किल्लत को देखते हुए इस प्लांट की स्थापना शंकर गैस द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी के एमडी शंकर अग्रवाल ने बताया कि यह प्लांट भैरहवां के दक्षिण पश्चिम इलाके में बन रहा है। मई में नेपाल के कुछ अस्पतालों से कोरोना संक्रमित मरीजों को हटाना पड़ा क्योंकि वहां बिस्तरों की कमी के साथ मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत थी।
विज्ञापन
यहां 3,716 वर्ग मीटर तक फैले इस प्लांट की उत्पादन क्षमता 60 टन प्रतिदिन होगी। अधिक उत्पादन होने पर इसका निर्यात पड़ोसी देशों को किया जा सकेगा। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर में भी इसका इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन