{"_id":"5ff03bea8ebc3e3c8f32f736","slug":"plastic-park-will-be-establish-in-gida-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क के लिए शासन ने दी है मंजूरी, छह जनवरी को पेश होगा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क के लिए शासन ने दी है मंजूरी, छह जनवरी को पेश होगा खाका
Sat, 02 Jan 2021 02:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गीडा में प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद गीडा सीईओ ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वहीं छह जनवरी को विशेषज्ञ इस पार्क से संबंधित खाका पेश करेंगे।
विज्ञापन
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रो केमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (सिपेट) की ओर से ऑनलाइन बैठक में पार्क की स्थापना, जमीन, तकनीक समेत विभिन्न मसलों पर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश में प्रस्तावित दोनों ही प्लास्टिक पार्क के बारे में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। दरअसल, पहले कानपुर और औरैया में प्लास्टिक पार्क स्थापित करने की योजना थी, लेकिन दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होने के कारण एक पार्क गोरखपुर में स्थापित करने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
50 एकड़ में स्थापित होगा पार्क
सीईओ गीडा की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। ऑनलाइन बैठक में सीईओ की ओर से दो प्रस्तावों का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया जाएगा। बैठक छह जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से होगी।
गीडा में प्लास्टिक पार्क के लिए 50 एकड़ जमीन देने की योजना है। इसमें प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चा माल का उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के साथ कई तरह के प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को स्थापित किया जाएगा। इस पार्क के जरिये बड़ा निवेश होने की संभावना है। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
गीडा सीईओ संजीव रंजन ने कहा कि प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस बारे में छह जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया जाएगा। पार्क के लिए जमीन की उपलब्धता है।