फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pickup overturned due to tire burst six people injured and one died in siddharthanagar

सिद्धार्थनगर: टायर फटने से पिकअप पलटी, एक की मौत, छह जख्मी

Sun, 13 Dec 2020 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturned due to tire burst six people injured and one died in siddharthanagar
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बांसी कोतवाली क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित तिलौली के पास रविवार सुबह टायर फटने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल सभी लोग कपड़े का व्यापार करते हैं। ये लोग पिकअप पर सवार होकर शनिवार शाम कपड़ा खरीदने के लिए संतकबीरनगर गए थे। खरीदारी करने के बाद रविवार की सुबह सभी लोग लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बांसी पहुंचाया। जहां से घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में मन्नू (30) निवासी खोलीघाट थाना शोहरतगढ़, विनोद अग्रहरि (35) निवासी धर्मशाला थाना मिश्रौलिया, रमजान अली (48) निवासी जोगी बारी थाना शोहरतगढ़, हमीद (40) निवासी महादेवा, इनताज (45) निवासी खेतवाल थाना जोगिया, सुभाष चंद्र (42) निवासी सनौली नानकार थाना मिश्रौलिया शामिल हैं। जबकि श्रवण कुमार (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed