{"_id":"68068fd7ffa1a157b00ba13a","slug":"pickup-driver-beaten-up-and-cash-snatched-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1009-151996-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिकअप चालक की पिटाई कर नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिकअप चालक की पिटाई कर नकदी छीनी
Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। सोंहुला रामनगर पुल पर अराजकतत्वों ने पिकअप को रोक चालक की पिटाई कर जेब से पांच सौ रुपये छीनने और चार बोरी गेहूं उतार लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पिकअप मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बसंतपुर गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह पुत्र आनंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 19 अप्रैल को उनका चालक पिकअप पर 66 बोरी गेहूं लाद कर पीसीएफ गोदाम दिघवा पौटवा जा रहा था। आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे के चालक सोंहुला रामनगर पुल पर पहुंचा था।
वहां चार-पांच की संख्या में मौजूद युवकों ने पिकअप को रोककर चालक को तीन-चार थप्पड़ मारकर चार बोरी गेहूं उतार लिया और उसकी जेब से पांच सौ रुपये छीन लिए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद