फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Permission will now be available online for shooting of the film in Gorakhpur

गोरखपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए अब ऑनलाइन मिल जाएगी अनुमति

Wed, 25 Nov 2020 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Permission will now be available online for shooting of the film in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए अब ऑनलाइन मिल जाएगी अनुमति
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुमति की प्रक्रिया को जिला प्रशासन आसान करने जा रहा है। अब कोई फिल्मकार मुंबई में बैठे-बैठे जिले के किसी भी लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग के लिए ऑनलाइन स्वीकृति प्राप्त कर सकेगा। पर्यटन के नक्शे पर तेजी से अपना स्थान बन रहे गोरखपुर में फिल्मों की शूटिंग की अपार संभावना को देेखते हुए जिला प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है।
आनलाइन अनुमति की व्यवस्था बनाने के लिए लिंक डेवलप करने का काम तेजी से चल रहा है। एनआइसी की वेबसाइट पर यह लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सभी विभागों से अनापत्ति (एनओसी) के साथ अधिकतम एक सप्ताह में शूटिंग की अनुमति मिल जाएगी। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक नई व्यवस्था का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी लगाना पड़ता है विभागों का चक्कर
शूटिंग की अनुमति के लिए अभी मैनुअल व्यवस्था है। इसके लिए फिल्म निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारी को गोरखपुर आकर आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद जिला प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग के कार्यालयों का चक्कर लगाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षागृह का भी हो सकेगा इस्तेमाल
सदर सांसद रविकिशन ने खाली समय में प्रेक्षागृह का उपयोग फिल्म की शूटिंग के लिए करने के लिए जिलाधिकारी से बात की है। प्रशासन इस बात पर सहमत है कि प्रेक्षागृह में जब कोई कार्यक्रम नहीं होगा, उस समय प्रेक्षागृह को फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

फिल्म की शूटिंग की अनुमति की व्यवस्था को ऑनलाइन किया जा रहा है। एनआइसी की वेबसाइट पर इसके लिए लिंक दिया जाएगा, जिसपर जाकर देश में कही से भी आवेदन किया जा सकेगा। प्रेक्षागृह खाली होने पर वहां भी शूटिंग की अनुमति देने पर विचार चल रहा है।
- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed