गोरखपुर मौसम: चटक धूप का लोगों ने उठाया आनंद, तेज हवाओं ने बढ़ाई सिहरन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अब अगले कुछ दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान के 22 और 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बुधवार को लोगों ने चटक धूप का आनंद उठाया। हालांकि तेज हवाओं की वजह से पूरे दिन सिहरन बनी रही। अगले कुछ दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
बसंतोत्सव के बाद मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। धीरे-धीरे ठंड विदा होने लगी है। न्यूनतम के साथ अधिकतम पारा भी चढ़ने लगा है। बुधवार सुबह मौसम पूरी तरह से साफ रहा। शहरी इलाकों में तो कोहरा नाम मात्र का रहा। हालांकि ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा।
दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और चटक धूप निकल आयी। सुबह से लेकर शाम तक आकाश में सूरज चमकता रहा। इसकी वजह से लोग पूरे दिन चटक धूप का आनंद उठाते रहे। मेला, पार्क के अलावा लोग अपने-अपने घरों के छतों और बॉलकनी में मौसम का लुत्फ उठाते रहे। हालांकि शाम होने के साथ तेज पछुवा हवा चलने लगी। इसकी वजह से गलन भी बढ़ गई।
रात और दिन दोनों पारा चढ़ा
मौसम साफ होने की वजह से न्यूनतम और अधिकतम दोनों पारा बढ़ने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान चढ़कर 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी चढ़कर 21 डिग्री जा पहुंचा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अब अगले कुछ दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान के 22 और 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।