फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People coming to Gorakhpur for Diwali and Chhath festival will have corona investigation

कोरोना की दूसरी लहर को दखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, त्योहार के लिए आए लोगों की होगी कोरोना जांच

Wed, 25 Nov 2020 09:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
People coming to Gorakhpur for Diwali and Chhath festival will have corona investigation
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए गोरखपुर जिला प्रशासन ने संक्रमितों की तलाश तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे और एयरपोर्ट अथॉरिटी से दिवाली से छठ के दौरान दिल्ली से गोरखपुर आए लोगों की सूची मांगी है। इन सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन भी सजग हो गया है। वहां से आने वाले हर व्यक्ति की जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है। दिवाली एवं छठ पर्व (10 से 19 नवंबर के बीच) पर 10 दिनों के भीतर आने वालों की सूची रेलवे और एयरपोर्ट अथारिटी से मांगी गई है।
विज्ञापन


अनुमान है कि ऐसे करीब सवा दो लाख लोग होंगे। सूची के अनुसार उनसे संपर्क कर उनके घर मेडिकल टीमें भेजी जाएंगी और उनकी तथा परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच कराई जाएगी। जो लोग वापस जा चुके होंगे, उनके स्वजनों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहले से काम कर रही रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) एवं घर-घर दस्तक देने वाली सर्विलांस टीम को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। ट्रेन एवं हवाई जहाज से आने वाले लोगों का विवरण तो मिल गया है, लेकिन बस एवं अन्य साधनों से पहुंचने वाले लोगों का विवरण मिलना मुश्किल है। इसे देखते हुए पंचायतों के सहयोग से बाहर से आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराई जा रही है। सर्विलांस टीम घर-घर जाकर भी उनकी पहचान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed