फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passport made under different name using forged documents, case registered

Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज लगा अलग-अलग नाम से बनवाया पासपोर्ट, केस दर्ज

Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Passport made under different name using forged documents, case registered
गुलरिहा पुलिस ने लंगड़ी गुलरिहा निवासी गणेश मद्धेशिया पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में कूटरचित दस्तावेज लगाकर दो अलग-अलग नामों से पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने नाम और जन्मतिथि बदलकर धोखे से दो पासपोर्ट बनवा लिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर गुलरिहा पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।

पुलिस ने तहरीर में लिखा है कि लंगड़ी गुलरिहा निवासी गणेश मद्धेशिया पुत्र गोविंद प्रसाद के नाम वर्ष 2018 में पासपोर्ट जारी किया गया, जिसकी वैधता वर्ष 2028 तक है। इस पासपोर्ट पर जन्म तिथि 2 मई 2020 अंकित है। वही इसी गांव के महेश कुमार मद्धेशिया के नाम पासपोर्ट 2022 में जारी है। दोनों पासपोर्ट पर माता-पिता का नाम समान है, मगर जन्मतिथि अलग-अलग है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दो अलग-अलग नाम वाला युवक गणेश मद्धेशिया एक ही है। उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग नाम व जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवा लिए।
विज्ञापन

जांच के बाद युवक की जालसाजी सामने आने पर उपनिरीक्षक जुगेश कुमार आनंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गणेश मद्धेशिया के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं के साथ पासपोर्ट अधिनियम तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed