फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers rushed to the special train considering it to be Bihar Sampark Kranti, announcement had to be made

Gorakhpur News: स्पेशल ट्रेन को बिहार संपर्क क्रांति समझकर दौड़ पड़े यात्री, करानी पड़ी उद्घोषणा

Thu, 23 Nov 2023 08:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 08:06 AM IST
सार

प्लेटफार्म नंबर सात से रवाना हुई गोरखपुर एलटीटी के सामने भी भीड़ नजर आई। यहां भी आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद की अगुवाई में आरपीएफ जवान भीड़ नियंत्रण में लगे रहे। शाम करीब पौने सात बजे आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भी भीड़ नजर आई।

विज्ञापन
Passengers rushed to the special train considering it to be Bihar Sampark Kranti, announcement had to be made
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में परेदसी काम पर लौटे। शाम करीब चार बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से गुजरी सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल को लोग बिहार संपर्क क्रांति समझकर दौड़ने लगे। स्टेशन मैनेजर ने माइक से उद्घोषणा कराकर यात्रियों को इसके बारे में बताया। वहीं सत्याग्रह, बिहार संपर्क क्रांति, गोरखधाम समेत सभी प्रमुख ट्रेनों में भीड़ नजर आई। बिहार से आने वाली ट्रेनें पहले से ही फुल आ रही हैं।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे प्लेटफार्म नंबर एक व दो के अलावा सात और नौ पर यात्रियों की भीड़ थी। रक्सौल से आ रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने की घोषणा होते ही यात्री डिसप्ले पर अपने संभावित कोच की जगह खोजने लगे।
विज्ञापन


सामान, पत्नी व बच्चे के साथ दिल्ली जा रहे मुबारक अंसारी स्लीपर कोच की पोजिशन को लेकर परेशान थे। गजरौली जाने के लिए खड़े विश्राम सिंह का रिजर्वेशन एसी थर्ड में था। वे सामान समेत कोच की पोजिशन में खड़े थे। ट्रेन 3.25 बजे आनी थी, लेकिन 12 मिनट पहले 3.13 पर ही पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस ऑफिस के बर्खास्त बड़े बाबू के पास आय से अधिक संपत्ति, केस दर्ज

यात्री अपनी सीट के लिए दौड़ पड़े। हर कोच में ऐसे भी यात्री थे, जिन्हें गोरखपुर स्टेशन उतरना था। इसके चलते तीन से चार मिनट तक धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। इस ट्रेन के तुरंत बाद ही शाम करीब चार बजे सहरसा से अंबाला कैंट जा रही स्पेशल ट्रेन 04525 आ गई। प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही इस ट्रेन को बिहार संपर्क क्रांति समझकर यात्री दौड़ने लगे। उस वक्त प्लेटफार्म पर मौजूद स्टेशन मैनेजर संजय शर्मा दौड़कर यात्रियों को बताने लगे, लेकिन भीड़ उनकी बात नहीं सुन रही थी।

इसके बाद उन्हाेंने उद्घोषणा कराया कि यह ट्रेन लखनऊ नहीं बल्कि सीतापुर होकर जाएगी। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो इसमें लखनऊ जाने के लिए चढ़े यात्री वापस प्लेटफार्म नंबर दो पर लौटे। इसके बाद आई बिहार संपर्क क्रांति में पहले से ही लोगों की भीड़ थी। इस ट्रेन के स्लीपर कोच की दशा जनरल कोच जैसी ही थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिजली का तार गिरा, कार में लगी आग; पुलिसकर्मी घायल

Passengers rushed to the special train considering it to be Bihar Sampark Kranti, announcement had to be made
ट्रेन के अंदर भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखधाम और एलटीटी की भीड़ को आरपीएफ ने संभाला

प्लेटफार्म नंबर नौ से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के यात्री करीब ढाई बजे ही प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाला। जनरल बोगी के आगे रस्सा तानकर लाइन लगवाई गई। भीड़ प्रबंधन देखने के लिए नामित अफसर मुख्य मालाभाड़ा प्रबंधक राकेश कुमार, स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह, स्टेशन मैनेजर संजय शर्मा आदि भी पहुंचे। जनरल कोच में भीड़ नहीं समाई तो स्लीपर कोच में लोग चढ़ गए।

इसे भी पढ़ें: युवती का अपहरण नहीं, शादी के नाम पर 63 हजार में सहेली ने कराया था सौदा

प्लेटफार्म नंबर सात से रवाना हुई गोरखपुर एलटीटी के सामने भी भीड़ नजर आई। यहां भी आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद की अगुवाई में आरपीएफ जवान भीड़ नियंत्रण में लगे रहे। शाम करीब पौने सात बजे आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भी भीड़ नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed