Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   84 Year Old Swarn Kanta Donates Body to AIIMS Gorakhpur to Help Save Lives Through Medical Education

देहदान: मौत के बाद भी दूसरों की जिंदगी संवारेंगी 84 वर्षीय स्वर्णकांता, एम्स गोरखपुर को समर्पित की पार्थिव देह

Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
सार

कानपुर के रतनलाल नगर स्थित एस-6 इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट निवासी स्वर्णकांता तनेजा ने वर्ष 2025 में देहदान का संकल्प लिया था। नौ नवंबर की सुबह पांच बजे एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
84 Year Old Swarn Kanta Donates Body to AIIMS Gorakhpur to Help Save Lives Through Medical Education
स्वर्णकांता तनेजा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मृत्यु के बाद भी समाज के काम आने का संकल्प 84 वर्षीय स्वर्णकांता तनेजा के परिजन ने पूरा किया। निधन के बाद उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा के लिए एम्स गोरखपुर को दान कर दी गई। कानपुर से युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर और माधवी सेंगर आठ घंटे में पार्थिव शरीर लेकर गोरखपुर पहुंचे। सात महीने के अंतराल के बाद अभियान के माध्यम से एम्स को यह आठवीं देह मिली है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

कानपुर के रतनलाल नगर स्थित एस-6 इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट निवासी स्वर्णकांता तनेजा ने वर्ष 2025 में देहदान का संकल्प लिया था। नौ नवंबर की सुबह पांच बजे एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। इसकी सूचना उनके भतीजे सचिन ने मनोज सेंगर को फोन पर दी और देहदान कराने का आग्रह किया। परिजन से बातचीत के बाद पार्थिव शरीर एम्स गोरखपुर को समर्पित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मनोज और माधवी सेंगर शाम पांच बजे एम्स पहुंचे, जहां एनाटॉमी विभाग के डॉ. सूर्यकांत सेठ ने सहयोगियों के साथ पूरे सम्मान के साथ देह स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में देह समर्पण के दौरान भतीजे सचिन माखीजा, एके माखीजा, एकता माखीजा समेत परिवार के सदस्यों और परिचितों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed