Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman dies from electric shock; her family suspects murder.

Gorakhpur News: करंट से विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 11 Nov 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies from electric shock; her family suspects murder.
- पति, सास और ननद पर लगाए मारपीट के आरोप, झंगहा थाने में दी तहरीर
विज्ञापन


ब्रह्मपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मौत की वजह बिजली का करंट लगना बताया है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पति, सास और ननद पर आरोप लगाए हैं। मृतका के चाचा ने झंगहा थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिवपुर, चौरीचौरा निवासी राम आश्रय निषाद के अनुसार, उन्होंने अपनी भतीजी रंजू (25) की शादी करीब दो वर्ष पहले ब्रह्मपुर गांव निवासी सूरज से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति सूरज उनकी भतीजी के साथ आए दिन मारपीट करता था। चाचा ने पति के किसी अन्य युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। राम आश्रय के मुताबिक, घटना के बाद पति सूरज, सास सुदामा देवी और ननद पिंकी ने सूचना दी कि रंजू की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। हालांकि मायके पक्ष को घटना की परिस्थितियों पर संदेह है। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराकर मौत का वास्तविक कारण पता लगाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। झंगहा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed