फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl not kidnapped her friend made deal for Rs 63 thousand in name of marriage

Gorakhpur News: युवती का अपहरण नहीं, शादी के नाम पर 63 हजार में सहेली ने कराया था सौदा

Thu, 23 Nov 2023 07:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Nov 2023 07:50 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि प्रियंका ने युवती को दो हजार रुपये देकर कार में बैठने को कहा था। सभी एक दूसरे के पहले से परिचित थे। बताया गया था कि रास्ते में असुरन पर युवती को उतार देंगे। लेकिन, कार जब नहीं रुकी तो युवती ने बेतियाहाता में पहुंचकर शोर मचाया।

विज्ञापन
girl not kidnapped her friend made deal for Rs 63 thousand in name of marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में भटहट से युवती का अपहरण कर कार से बरेली ले जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, युवती का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसकी सहेली ने शादी कराने के नाम पर बरेली से आए युवकों से 63 हजार रुपये में उसका सौदा कराया था। फंस जाने पर अपहरण की कहानी का ताना-बाना बुना गया, लेकिन जब युवकों की मौजूदगी में रुपये की बात सामने आ गई तो पीड़ित युवती बिना तहरीर दिए चली गई। अब युवती का सौदा करने वाले युवक ने सहेली और उसके साथियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इसके पहले पुलिस ने युवती के अपहरण के चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी सीधे गुलरिहा थाने पहुंचे और युवती की सहेली और उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने सहेली प्रियंका, बरेली के शिवपुरी सिरौली निवासी प्रशांत दीप, पनियरा महराजगंज के सूरज व एक अज्ञात डॉक्टर पर जालसाजी, रुपये हड़पने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर के चार मॉल-माॅर्ट पर 160 किलो हलाल प्रमाणित उत्पाद जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बरेली से शादी करने आए राजकुमार ने केस दर्ज कराया है। गुलरिहा थाने में दी तहरीर में उसने लिखा है कि उसके फुफेरे भाई प्रशांत दीप के कहने पर वह गोरखपुर आया। प्रशांत दीप ने बताया था कि उसने अपनी शादी महराजगंज जिले के पनियरा, 27 नर्सरी निवासी सिरजावती से 80 हजार देकर की है। उसकी भी अच्छी शादी करा देगा। झांसे में आए राजकुमार ने 63 हजार रुपये का भुगतान फुफरे भाई को कर दिया। प्रशांत ने ही अपने साढ़ू 27 नर्सरी के रहने वाले सूरज से बात की।

इसके बाद सभी 18 नवंबर को बरेली से आए। भटहट बाजार में जाकर सूरज मिले। उसने प्रियंका नाम की महिला से मुलाकात कराई। वहां एक डॉक्टर नाम का व्यक्ति भी आया था। डॉक्टर ने उस महिला को अपनी सरहज बताया। इसके बाद वहां पर एक युवती को कार में साथ बैठाकर कहा कि इसे साथ ले जाओ। बरेली जाकर शादी कर लेना।

इसे भी पढ़ें: पुलिस ऑफिस के बर्खास्त बड़े बाबू के पास आय से अधिक संपत्ति, केस दर्ज

वे भटहट से चले तो युवती बेतियाहाता में शोर मचाती हुई उतर गई। शादी नहीं होने पर जब प्रशांतदीप, प्रियंका, डॉक्टर व उसके सरहज से पैसे वापस करने को कहा कि तो वे जानमाल की धमकी देने लगे। राजकुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी गई है।

दो हजार रुपये देकर युवती को कार में बैठाया था

पुलिस का कहना है कि प्रियंका ने युवती को दो हजार रुपये देकर कार में बैठने को कहा था। सभी एक दूसरे के पहले से परिचित थे। बताया गया था कि रास्ते में असुरन पर युवती को उतार देंगे। लेकिन, कार जब नहीं रुकी तो युवती ने बेतियाहाता में पहुंचकर शोर मचाया। युवती तिवारीपुर की मूल निवासी है और वर्तमान में परिवार के साथ पादरी बाजार में रहती हे। यह भी सामने आया कि युवती ने अपना नाम दूसरे समुदाय का बताया था। मंगलवार की देर शाम थाने पहुंची मां बिना तहरीर दिए बेटी को घर लेकर चली गई। उसने कार्रवाई से भी मना कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिजली का तार गिरा, कार में लगी आग; पुलिसकर्मी घायल

यह हुआ था

बेतियाहाता चौराहे पर मंगलवार की शाम कार सवार युवती के शोर मचाने पर लोगों ने गाड़ी रोक ली थी। उसमें सवार युवती ने बताया कि कार सवार उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने कार सवार बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रशांतदीप, उसी जिले के मुगलपुरा के राजकुमार, उसके फूफा धर्मपाल और कार चालक अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के कैलसा निवासी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवती की मां थाने पर पहुंची। वह बेटी को साथ लेकर घर चली गई। इस दौरान सामने आया कि जिस युवती से शादी कराया जाना था, वह दूसरे समुदाय की है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले ठीक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed