फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric wire fell car caught fire policeman injured

Video: गोरखपुर में कौड़िया के पास हाईवे पर बिजली का तार गिरा, कार में लगी आग; पुलिसकर्मी घायल

Thu, 23 Nov 2023 07:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 07:37 AM IST
सार

कार सवार लोग कर्नाटक की पंजीकृत गाड़ी से भउवापार से महेसरा क्षेत्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में पुरंदरपुर में कार्यरत एक पुलिसकर्मी सुरेंद्र लिफ्ट मांग कर सवार हो गए। सभी हाईवे पर चल रहे थे अचानक कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई।

विज्ञापन
Electric wire fell car caught fire policeman injured
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के जंगल कौड़िया के पास फोरलेन हाईवे पर बुधवार की रात अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर होने के बाद उसके ऊपर बिजली का तार गिर जाने से उसमें आग लग गई। कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन इसमें शामिल लिफ्ट लेकर आ रहे पुलिसकर्मी का हाथ टूट गया। दमकल की गाड़ी ने जब तक पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग कर्नाटक की पंजीकृत गाड़ी से भउवापार से महेसरा क्षेत्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में पुरंदरपुर में कार्यरत एक पुलिसकर्मी सुरेंद्र लिफ्ट मांग कर सवार हो गए। सभी हाईवे पर चल रहे थे अचानक कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी युवक नशे में बताई जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed