फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bade Babu dismissed from police office disproportionate assets case registered

Gorakhpur News: पुलिस ऑफिस के बर्खास्त बड़े बाबू के पास आय से अधिक संपत्ति, केस दर्ज

Thu, 23 Nov 2023 07:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Nov 2023 07:27 AM IST
सार

वर्ष 2019 में ज्ञानेंद्र सिंह को दरोगा से घूस लेने के मामले में एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद शासन ने बर्खास्त करने के साथ ही उसकी संपत्ति की जांच का आदेश दिया था। आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह मूलरूप से देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के गौरा गांव का निवासी है।

विज्ञापन
Bade Babu dismissed from police office disproportionate assets case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस कार्यालय में बड़े बाबू के पद पर तैनात रहे ज्ञानेंद्र सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। जांच में सामने आया है कि विभिन्न स्रोतों से ज्ञानेंद्र सिंह ने 35 लाख 62 हजार 668 रुपये कमाए थे, लेकिन 60 लाख 27 हजार 198 रुपये खर्च किए हैं। एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक (विवेचक) राम बहादुर पाल की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में ज्ञानेंद्र सिंह को दरोगा से घूस लेने के मामले में एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद शासन ने बर्खास्त करने के साथ ही उसकी संपत्ति की जांच का आदेश दिया था। आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह मूलरूप से देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के गौरा गांव का निवासी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रेलवे बोर्ड को भेजी डोमिनगढ़-खलीलाबाद की डीपीआर, आने-जाने वाली ट्रेनों का नहीं थमेगी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विवेचक राम बहादुर ने तहरीर में लिखा है कि शासन ने जांच की अनुमति दी थी। इसके बाद विभिन्न स्रोतों से ज्ञानेंद्र सिंह की संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया। जांच में पाया गया कि उसने आय से 24 लाख 64 हजार 530 रुपये अधिक खर्च किए। आय से अधिक संपत्ति के बारे में नोटिस देकर ज्ञानेंद्र सिंह से जवाब मांगा गया, लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद विवेचक राम बहादुर ने साक्ष्यों के साथ शासन से केस दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed