Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister performed Govardhan Puja at the Gorakhnath Temple's cowshed (gaushala).

सड़कों पर गाय न हों, सरकार का एक ही ध्येय : सीएम योगी

Wed, 11 Nov 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister performed Govardhan Puja at the Gorakhnath Temple's cowshed (gaushala).
गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजा, गायों-गोवंश को खिलाया गुड़-केला
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हर हाल में गाय की रक्षा करनी है। सरकार का एक ही ध्येय है कि गाय सड़कों पर न हों। किसानों की उपज को नुकसान न पहुंचाए, बल्कि सुरक्षित स्थान पर और सम्मानजनक ढंग से गाय की देखभाल हो सके।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार 7,700 से अधिक गोशालाओं के माध्यम से निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अभिनव कार्यक्रम चला रही है। इन गोशालाओं में 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश रह रहे हैं। सरकार का उद्देश्य गाय के नस्ल सुधार की दिशा में भी आगे बढ़ते हुए हर पशुपालक को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करना है।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन की प्रक्रिया पूर्ण की। गायों और गोवंश को माला पहनाई, तिलक लगाया और गोमाता का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। गो पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और केला खिलाया। इस दौरान वह कई गायों और गोवंश को उनका नाम लेकर पुकारते रहे और उनके पास जाकर उन्हें खूब दुलार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय के साथ उसे पालने के लिए आर्थिक सहायता भी दे रही सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोसंरक्षण और गोसंवर्धन के लिए राज्य सरकार की वर्तमान में तीन प्रकार की स्कीम चल रही है। पहला, निराश्रित गोश्रय स्थल, जो सरकार की ओर से संचालित है। दूसरा, सहभागिता स्कीम। इसके अंतर्गत कोई भी किसान अगर निराश्रित गोश्रय स्थल से गाय ले जाकर उनका देखभाल करता है तो सरकार प्रति गाय लालन पालन के लिए प्रतिमाह 1,500 रुपये उपलब्ध कराती है। इसमें एक किसान को चार गाय तक की अनुमति है। यानी एक किसान इस स्कीम से हर माह 6,000 रुपये अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकता है।


कृषि और ऋषि प्रधान भारत की आत्मा है गाय
सीएम योगी ने कहा कि भारत जैसे कृषि और ऋषि प्रधान देश में गाय इसकी आत्मा है। भारत की धार्मिक और कृषि प्रधान परंपरा में गाय व गोवंश के महत्व को सदैव प्राथमिकता दी गई है। उसी परंपरा का निर्वहन दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के रूप में होता है। गाय अपने आप में समृद्धि का एक खजाना है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष, इन चारों पुरुषार्थों का सबसे महत्वपूर्ण साधन गोसेवा ही है। सीएम योगी ने कहा कि जिस भी परंपरा में गाय और गोवंश के संरक्षण, संवर्धन के लिए ईमानदारीपूर्वक प्रयास होंगे, वहां पर सुख-समृद्धि अपने आप ही आती हुई दिखाई देगी।



भारतीय परंपरा का करें अनुसरण
गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से गोसेवा की भारतीय परंपरा का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में पहला ग्रास गाय और अंतिम ग्रास श्वान का होता है। अगर हर परिवार अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गाय के हिस्से का और श्वान के हिस्से का भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे तो यह बड़ा सेवा कार्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नागरिक गाय नहीं पाल सकते वे धर्मार्थ कार्य की दृष्टि से संचालित गोशाला में सहयोग कर गोसेवा का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोसेवा से गोसेवक के घर में सुख और समृद्धि आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed