{"_id":"5ee9c5238ebc3e42ad3680ef","slug":"passenger-found-corona-positive-in-kushinagar-express-coming-from-mumbai-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्री मिला कोरोना पॉजिटिव, बस्ती में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्री मिला कोरोना पॉजिटिव, बस्ती में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप
Wed, 17 Jun 2020 12:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से गोरखपुर आ रही (01015) कुशीनगर एक्सप्रेस में एक यात्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जानकारी होते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। बस्ती स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई तो संक्रमित पूरे परिवार के साथ यहीं पर उतर गया। बाद में उसे लेवल-वन अस्पताल रुधौली में शिफ्ट कराया गया। परिवार के छह अन्य सदस्यों को मेडिकल कॉलेज रामपुर में बने क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। कोच के टीटीई को क्वारंटाइन करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
बस्ती के परशुरामपुर ब्लाक के मडेरिया बाबू निवासी युवक मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन में सवार होकर परिवार के साथ बस्ती आ रहा था। युवक के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही रेलवे ने तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस भेजा।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग के डा. सुधाकर पांडे, डा. उत्तम सिंह व स्वास्थ्य कर्मी राहुल श्रीवास्तव को बुलाया गया। संक्रमित को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यात्री के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी हुई है। शासन को इस मामले से अवगत कराया जाएगा। कोच को सैनिटाइज कराया जाएगा। कोच में सवार अन्य यात्री की हिस्ट्री खंगाली जाएगी। उनका पूरा डिटेल रखा जाएगा।