फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Parking will be built on Deoria bypass road on the lines of Gardenia Market of Noida

Gorakhpur News: नोएडा के गार्डेनिया मार्केट की तर्ज पर देवरिया बाईपास मार्ग पर बनेगी पार्किंग

Wed, 26 Jun 2024 05:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Parking will be built on Deoria bypass road on the lines of Gardenia Market of Noida
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर बुद्ध विहार व्यावसायिक स्थित एक एकड़ से अधिक जमीन पर पार्क, पार्किंग व दुकानें बनाएगा। इसे सऊदी अरब के स्क्वायड माल एवं नोएडा सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, सचिव उदय प्रताप सिंह और प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने सोमवार को मौके का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन


देवरिया बाईपास रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्थित इस जमीन के पीछे के हिस्से को फाइव सेंसेज होटल प्रबंधन को रखरखाव के लिए दिया गया है। यहां निश्शुल्क पार्किंग की सुविधा होगी। इस जमीन के बीच में एक मकान को लेकर कोर्ट में वाद चल रहा था, जिस पर जीडीए के पक्ष में निर्णय आने के बाद इसे विकसित करने की योजना बनाई गई है। फिलहाल सऊदी अरब की स्क्वायड माल एवं नोएडा के सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट की सुविधाओं का अध्ययन कर उसी तर्ज पर इसे विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसे विकसित करने का अधिकार पाने वाली फर्म को यह जमीन 10 साल की लीज पर देने की योजना है। जमीन के दोनों ओर 30-30 मीटर के दो पार्क हैं। इसे सुंदर बनाया जाएगा। इसके साथ ही 135 मीटर की लंबाई व 30 मीटर की चौड़ाई में पार्किंग की सुविधा होगी। यह स्मार्ट पार्किंग होगी।
विज्ञापन

पार्किंग के पीछे बनेगी 28 दुकानें
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि पार्किंग में पीछे की ओर 28 दुकानें बनाई जाएंगी। दुकानों के सामने चार मीटर का पाथवे भी होगा। विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। पार्किंग में 66 चार पहिया वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध विहार व्यावसायिक में स्थित जमीन पर स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ कुछ दुकानें एवं पार्क भी विकसित किए जाएंगे। इसे पीपीपी आधार पर विकसित करने की योजना है।

-आनंद वर्द्धन,
उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed