फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panchayat assistants could not get appointment letter even after a month

महराजगंज: माह भर बाद भी पंचायत सहायकों को नहीं मिल सका नियुक्ति पत्र, इस वजह से परेशान हैं लोग

Fri, 08 Oct 2021 07:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

महराजगंज जिले में 713 पंचायत सहायकों का हो चुका है चयन, लंबित 169 ग्राम सेवकों के चयन की कार्रवाई भी है गतिमान।

विज्ञापन
Panchayat assistants could not get appointment letter even after a month
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

महराजगंज जिले में ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन पर तैनात किए जाने वाले 713 ग्राम पंचायतों के सहायकों का चयन का कार्य पूरा करते हुए सूची जिम्मेदारों को भेज दी गई है। मगर दुर्भाग्य कि चयन के एक माह बाद भी उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा सका है। वहीं विवादित मिले 169 ग्राम पंचायतों के मामले का निस्तारण करते हुए चयन की कार्रवाई गतिमान है।

विज्ञापन


जिला पंचायत राज विभाग ने जिले के जिन 713 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन पर अंतिम मुहर लगाते हुए सूची ब्लॉकों को भेजी है उसमें निचलौल ब्लॉक के सर्वाधिक 87, नौतनवा ब्लॉक के 79, लक्ष्मीपुर व घुघली के 68-68, परतावल में 66, मिठौरा में 64, बृजमनगंज में 62, फरेंदा में 63, पनियरा में 57, सदर में 43, सिसवा में 40 तथा धानी में 16 ग्रामों के चयनित अभ्यर्थियों के सूची को लगभग माह भर पूर्व जिम्मेदारों को भेज दिया गया, मगर अभी तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं बट सका है।
विज्ञापन


वहीं जिन 169 ग्राम पंचायतो में चयन को लेकर विवाद है, उसे भी निस्तारित करते हुए जल्द सूची जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि जिले में चयनित 713 पंचायत सहायकों के चयन को लेकर सूची जारी कर दी गई है। शेष 169 ग्राम पंचायतों में भी चयन को लेकर समिति द्वारा जल्द ही निर्णय लेकर पात्रों की सूची को जारी करने का कार्य होगा।शासन स्तर से निर्देश मिलते ही सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed