{"_id":"6aeba2e207e21f7de1013058","slug":"pain-in-the-joints-fear-in-the-mind-the-mental-aspect-is-being-overlooked-in-the-treatment-of-arthritis-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1509101-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जोड़ों में दर्द, मन में डर... गठिया के इलाज में छूट रहा मानसिक पहलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जोड़ों में दर्द, मन में डर... गठिया के इलाज में छूट रहा मानसिक पहलू
Thu, 05 Nov 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गठिया के मरीजों का इलाज जोड़ों के दर्द, सूजन और अकड़न तक सिमटकर रह जा रहा है। दर्द के साथ पैदा होने वाली मानसिक परेशानी और भय पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 60 मरीजों पर किए गए अध्ययन में यह महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है।
अध्ययन के मुताबिक, 72 प्रतिशत मरीज दर्द से राहत के लिए दवाओं का सहारा ले रहे हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक परामर्श लेने वालों की संख्या महज छह प्रतिशत है। यानी शारीरिक तकलीफ के बीच मानसिक स्वास्थ्य का पक्ष काफी पीछे है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. विस्मिता पालीवाल और अस्तिका के अध्ययन में दर्द से जुड़ी चिंता के चार पहलुओं का आकलन किया गया।
इसमें 70 प्रतिशत मरीजों में मानसिक चिंता और 68.33 प्रतिशत में दर्द का भय औसत स्तर पर मिला। सबसे अहम बात यह रही कि 51.67 प्रतिशत मरीजों में दर्द से बचने का व्यवहार औसत से अधिक पाया गया।
विज्ञापन
वहीं, शारीरिक चिंता के मामले में 45 प्रतिशत मरीज औसत और 41.67 प्रतिशत औसत से अधिक श्रेणी में रहे। इससे पता चलता है कि गठिया का दर्द मरीजों के व्यवहार और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित कर रहा है।