फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pachhua scorched in the afternoon... Puruva gave relief in the evening

Gorakhpur News: दोपहर में पछुआ ने झुलसाया...शाम को पुरुवा ने दी राहत

Thu, 23 May 2024 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Pachhua scorched in the afternoon... Puruva gave relief in the evening
बंगाल की खाड़ी से चली हवा ने दी पूर्वांचल को गरमी से राहत
विज्ञापन

- दो दिन बाद फिर तापमान में होगी वृद्धि, हीट वेव का करना पड़ेगा सामना

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम बुधवार को दिन में दो बार पलटा। सुबह चली दक्षिणी पश्चिमी हवा के चलते तापमान बढ़ने लगा। दोपहर में हवा की गरमाहट लू जैसा एहसास करा रही थी। हवा का रुख धीरे-धीरे पछुआ की ओर होने लगा था। लेकिन, दोपहर बाद बंगाल की खाड़ी से चली हवा ने पछुआ की तपिश को कम कर दिया। इस बदलाव का असर यह रहा कि औसत तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही सर्द-गर्म बने रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद हीट वेव चलेगी।
पिछले शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के चलते लोग लू की चपेट में आने लगे थे। इसके बाद शनिवार और रविवार को पूर्वांचल में कुछ जगह बादल छाए। सोमवार को कई जगह बूंदाबांदी भी हुई, इससे तापमान अचानक से करीब 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इससे मंगलवार को गर्मी का एहसास कम हुआ। बुधवार को मौसम का मिजाज फिर थोड़ा सख्त नजर आया। सुबह तेज धूप खिली और हवा भी दक्षिण पश्चिम की तरफ से बह रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की तपन बढ़ने लगी। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक लू जैसा एहसास होने लगा। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। इसके बाद बंगाल की खाड़ी की तरफ से चली पुरुवा हवा का असर हुआ और शाम तक तापमान कम होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दो दिनों तक मौसम इसी तरह सर्द-गर्म बना रहेगा। 25 मई के बाद फिर गर्म हवाएं चलने के साथ ही रात का तापमान बढ़ने का अनुमान है। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के भी आसार हैं। वहीं 25 मई के बाद हीट वेव के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed