फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Oxygen factory will start again in Gida Gorakhpur

पहल: ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच गोरखपुर जिला प्रशासन ने लिया ये खास फैसला, यहां शुरू कराएगा उत्पादन

Tue, 20 Apr 2021 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 10:17 AM IST
सार

डीएम ने कहा-फैक्ट्री मालिक नहीं माने तो अधिग्रहण कर शुरू कराएंगे उत्पादन। गोरखपुर से लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी और प्रयागराज को भी ही रही सप्लाई।

विज्ञापन
Oxygen factory will start again in Gida Gorakhpur
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा में कई वर्षों से बंद ऑक्सीजन की एक फैक्ट्री को फिर से शुरू कराने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन की पहल पर गीडा प्रशासन ने फैक्ट्री मालिक से संवाद स्थापित किया है। प्रशासन का कहना है कि यदि फैक्ट्री मालिक नहीं माने तो इकाई का अधिग्रहण कर प्रशासन उत्पादन शुरू कराएगा।
विज्ञापन


गीडा में अन्नपूर्णा गैस नाम की फैक्ट्री में पहले ऑक्सीजन का उत्पादन होता था, लेकिन कुछ वर्षों से यह बंद है। इस फैक्ट्री पर बिजली का बिल भी बकाया है। कोरोना संक्रमण के प्रथम चरण में इस इकाई को चलाने की पहल की गई थी, लेकिन फैक्ट्री मालिक तैयार नहीं हुए। इस बार भी प्रशासन एवं सीईओ गीडा की ओर से इस फैक्ट्री को चलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को फैक्ट्री के मालिक को गीडा सीईओ ने बुलाया था। बताया जा रहा है कि यदि इस बार भी वह इकाई संचालित नहीं करते हैं तो प्रशासन अपनी शक्तियों का प्रयोग कर फैक्ट्री का अधिग्रहण कर लेगा और अपने स्तर से उत्पादन शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। हालांकि गोरखपुर में फिलहाल ऑक्सीजन की कमी नहीं है। यहां से लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी और प्रयागराज को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। गीडा में मोदी केमिकल्स की दो फैक्ट्रियों में रोजाना करीब 1600 मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन होता है। इसी तरह आरके ऑक्सीजन में करीब एक हजार सिलिंडर का उत्पादन प्रतिदिन होता है। लखनऊ व फैजाबाद को रविवार को भी ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। अब वाराणसी व प्रयागराज को भी ऑक्सीजन देने की तैयारी चल रही है।

जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। वाराणसी, प्रयागराज व लखनऊ को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। गीडा में एक और फैक्ट्री में उत्पादन शुरू कराने का प्रयास चल रहा है। फैक्ट्री मालिक स्वयं उत्पादन शुरू करेंगे तो ठीक है अन्यथा फैक्ट्री को टेकओवर कर उत्पादन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed