{"_id":"5f646c608eb96e7d3175e99b","slug":"otp-will-be-required-to-withdraw-10-thousand-or-more-rupees-from-sbi-atm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने ग्राहकों के लिए बदला नियम, अब 10 हजार से ज्यादा निकासी पर देना होगा ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ने ग्राहकों के लिए बदला नियम, अब 10 हजार से ज्यादा निकासी पर देना होगा ओटीपी
Fri, 18 Sep 2020 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
sbi
- फोटो : अमर उजाला।
अब किसी भी समय एसबीआई के एटीएम से 10 हजार या इससे ज्यादा रुपए निकालने पर ओटीपी की जरूरत पड़ेगी। इससे पैसे की निकासी काफी सुरक्षित रहेगी। हाल के दिनों में एटीएम ट्रांजैक्शन में धोखाधड़ी के मामले काफी बढ़े हैं।
विज्ञापन
खासकर, लॉकडाउन के दौर में एटीएम फ्रॉड के मामलों में तेजी आई। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने एटीएम में होने वाले गलत ढंग से पैसे निकाल लिए जाने के मामले में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह सुविधा देशभर के सभी एसबीआई एटीएम पर 18 सितंबर से लागू हो गई है। पहले रात 8 बजे से सुबह 8 तक यह व्यवस्था थी। यह 1 जनवरी से किया गया था। अब इसी सुविधा का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या होगी प्रक्रिया
18 सितंबर से एसबीआई के सभी एटीएम पर यह व्यवस्था लागू हो गई है। इस दिन से अगर आप एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे ज्यादा रकम निकालने के लिए जाते हैं, तो एटीएम में डेबिड कार्ड डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की तरफ से एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डेबिट कार्ड के पिन नंबर के साथ डालने पर ही एटीएम से पैसे निकलेंगे।