फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Orange alert for the next two days; heavy rain expected.

Gorakhpur News: 24 घंटे में 110.2 मिमी बारिश, टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, शहर में हर तरफ पानी-पानी

Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Orange alert for the next two days; heavy rain expected.
गोरखपुर। शनिवार की भोर करीब तीन बजे से आसमान में छाए बादल जमकर बरसे। करीब सवा तीन घंटे तक हुई बारिश से जहां लोगों को भारी गर्मी-उमस से राहत मिली तो वहीं पूरे शहर में पानी ने दुश्वारियां पैदा कर दी। बीते 24 घंटे में शहर में 110.2 मिमी बारिश हुई, इस सीजन में यह सबसे अधिक बारिश है। वहीं, जुलाई माह में 24 घंटे के अंदर इतनी बारिश बीते पांच साल 2021 में हुई थी। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब तीन बजे से लेकर सुबह करीब छह बजे के बीच 74.2 मिमी बारिश हुई तो वहीं बीते 24 घंटे में (शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे के बीच) 110.2 मिमी बारिश हुई। इस बारिश के कारण ही शुक्रवार की तुलना में शनिवार को दिन के तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस तो रात के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 1.2 डिग्री सेल्सियस व 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि इन दिनों गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। रविवार व सोमवार को भारी बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं मंगलवार को गरज के साथ जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान गर्मी से ज्यादा उमस लोगों के पसीने छुड़ाएगी। दिन एवं रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते छह सालों में जुलाई माह में हुई बारिश का रिकॉर्ड
तारीख व साल 24 घंटे में हुई बारिश
21 जुलाई 2021 114.6 मिमी
21 जुलाई 2022 27.6 मिमी
29 जुलाई 2023 83.1 मिमी
छह जुलाई 2024 82.9 मिमी
29 जुलाई 2025 72.3 मिमी
18 जुलाई 2026 110.2 मिमी
(स्रोत : मौसम विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed