{"_id":"667b53ae6b74ef3003064954","slug":"only-ten-verified-people-will-be-able-to-meet-big-criminals-in-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-600510-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देवर, देवरानी से प्रताड़ित महिला ने पी लिया फिनायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देवर, देवरानी से प्रताड़ित महिला ने पी लिया फिनायल
विज्ञापन
राजघाट इलाके में देवर और देवरानी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फिनायल पी लिया। वह अस्पताल गई तो दोनों ने उसे पागल बता दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने राजघाट थाने में देवर व अन्य लोगों पर चोरी, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह घासीकटरा रामजानकी मंदिर के सामने की रहने वाली है। उसके पति की मौत हो गई है। शनिवार को वह समीप में ही पति के खरीदे जमीन पर मकान बनवा रही थी। उसी समय देवरानी व देवर पहुंचे और मारपीट करने लगे। वे लोग घर नहीं बनवाने दे रहे थे।
आरोप है कि कुछ देर जब वह घर पहुंची तो आरोपियों ने उसके कमरे का कुंडी तोड़कर समान चोरी कर लिया था। चोरी के बारे में पूछने पर उसे मारा पीटा गया। महिला ने 1090 पर कॉल किया तो पुलिस बोली आ रहे हैं, इसके बाद मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। इससे परेशान महिला ने फिनायल पी लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।