फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only eight thousand in account of Omprakash who cheated crores

गोरखपुर: करोड़ों की जालसाजी करने वाले ओमप्रकाश के खाते में थे महज आठ हजार, संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी पुलिस

Wed, 09 Feb 2022 01:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Feb 2022 01:50 AM IST
सार

जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने उसके संपत्ति का ब्योरा जुटा शुरू किया। लखनऊ में संपत्ति खरीदने के सबूत मिले, दिल्ली में भी जमीन की आशंका।

विज्ञापन
Only eight thousand in account of Omprakash who cheated crores
माफिया ओमप्रकाश। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जमीन के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने वाले भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय के दो खातों में महज आठ हजार रुपये ही मिले हैं। घंटों पूछताछ के बाद भी नकदी के बारे में ओमप्रकाश ने साफ-साफ कुछ भी नहीं बताया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके पास लखनऊ में जमीन है, जिसमें उसने रुपयों को खफाया है। दिल्ली में भी जमीन की जानकारी मिली है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं है। पुलिस उसके संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 28 मुकदमों में वांछित जालसाज ओमप्रकाश पांडेय को सोमवार को पुलिस ने जेल भेजा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूरी कोशिश थी कि उससे नकदी बरामद हो सके ताकि गरीबों के हड़पे गए रुपयों की वापसी हो। लेकिन, घंटों पूछताछ के बाद भी पुलिस के सामने उसने कुछ भी नहीं उगला। बार-बार खुद को फंसाए जाने की दुहाई ही देता रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने संपत्ति के बारे में पूछा और काफी दबाव बनाया तब लखनऊ में एक संपत्ति की जानकारी दी है। अब पुलिस राजस्व महकमा की मदद से उसके नाम पर दर्ज संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। संपत्तियों की जानकारी होने के बाद उसे अवैध कमाई से अर्जित दिखाकर पुलिस उसे जब्त कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार है ओमप्रकाश का साथी

ओमप्रकाश पांडेय के साथ ही उसकी पत्नी सुनैना पांडेय, संजय पांडेय, सनी देवल, धीरज साहनी पर भी कई केस दर्ज है। अभी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि पुलिस ओमप्रकाश को ही टारगेट की थी। अब उसके पकड़े जाने के बाद साथियों की भी पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि पुलिस इनामी ओमप्रकाश को जेल भेजी है। दर्ज मुकदमों की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed