फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Onion prices are increasing again...costlier by Rs 10 per kg

Gorakhpur News: फिर बढ़ रहे प्याज के भाव...10 रुपये प्रति किलो महंगा

Thu, 27 Jun 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Onion prices are increasing again...costlier by Rs 10 per kg
फोटो
विज्ञापन








फुटकर बाजार में 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा



आवक कम होने से एक सप्ताह में 10 रुपये प्रति किलो बढ़ा दाम



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। प्याज फिर रुलाने लगा है। पिछले एक सप्ताह में कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फुटकर में 20 से 25 रुपये किलो बिकने वाला प्याज इन दिनों 40 से 45 रुपये किलो बिक रहा है। व्यापारी इसके पीछे मुख्य कारण पिछले दिनों पड़ी बेतहाशा गर्मी से आवक कम होना बता रहे हैं। उनका कहना है कि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में दाम अर्द्धशतक पूरा कर सकता है।



इस साल भीषण गर्मी के कारण जहां आम लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा, वहीं अब प्याज के आसमान छूते दामों की वजह भी यही बन गई है। फसल तो खराब हुई ही, गर्मी के कारण प्याज के खराब होने के चलते भी मंडी में आवक घट गई है। महेवा की आलू-प्याज मंडी में स्थिति यह है कि जो प्याज कुछ माह पहले 10 से 15 रुपये प्रति किलो के भाव से थोक में बिक रहा था, अब 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन




व्यापारी आवक घटने के कारण दाम में लगातार तेजी बने रहने की आशंका जता रहे हैं। बारिश शुरू होते ही प्याज के आयात की मांग भी शुरू हो गई है। 15 दिनों में अचानक भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। दीवानी कचहरी, शास्त्री चौक, धर्मशाला बाजार, आजाद चौक आदि बाजारों में प्याज के भाव 40 से 45 रुपये प्रति किलो है। धर्मशाला बाजार सब्जी मंडी के व्यापारी सबरे आलम ने बताया कि थोक में ही प्याज के दाम 33 से 35 रुपये किलो हो गए हैं, जिसके चलते फुटकर मंडी में भाव चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अर्द्धशतक लगा सकती है प्याज की कीमत



आलू-प्याज मंडी के व्यापारी अवधेश गुप्ता की मानें तो इस सीजन के अगले 15 दिनों में प्याज के दाम 50 रुपये किलो तक हो सकते हैं। वहीं, ग्राहकों का कहना है कि पहले एक साथ पांच किलो प्याज खरीदा करते थे, लेकिन अब एक किलो खरीदने में भी सोचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed