फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died and 30 new corona positive got in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना से एक मरीज की मौत, 30 नए मिले संक्रमित

Fri, 25 Sep 2020 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
one died and 30 new corona positive got in kushinagar
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

कुशीनगर जिले में शुक्रवार को एक और मरीज की कोरोना से मौत दर्ज की गई। ऐसे में मृतकों की संख्या 38 हो गई है। 30 नए लोग इस बीमारी की गिरफ्त में आए हैं। जबकि 62 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को शाम तक 1650 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1620 निगेटिव और 30 पॉजिटिव केस हैं।

संक्रमित मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से चार, कसया से एक, पडरौना से तीन, कप्तानगंज से चार, मोतीचक से दो, सुकरौली से एक, हाटा से पांच, खड्डा से एक, नेबुआ नौरंगिया से दो, रामकोला से एक और अन्य क्षेत्रों से छह मरीज शामिल हैं। अब तक 114859 लोगों की कराई गई जांच में 4618 कोरोना के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जांच में 62 मरीज स्वस्थ मिले। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 4187 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 393 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले में संक्रमण दर 4.861 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 90.66 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.801 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

कोरोना, जेई-एईएस के बारे में यहां करें संपर्क

सीएमओ ने बताया कि कोविड-19, जेई-एईएस संबंधित सूचनाएं कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर- 05564 240228, 9984943395 और 9044943395 पर कभी भी दी जा सकती है। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील है।

जेई-एईएस के संबंध में सहायता अथवा जानकारी नजदीकी पीएचसी अथवा सीएचसी पर बने इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी), मिनी पीआईसीयू (हाटा व कप्तानगंज) पर दे सकते हैं। पहले मरीज का वहां इलाज कराएं। सुधार न होने पर जिला अस्पताल के पीआईसीयू में ले आएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed