{"_id":"61126fec8ebc3efccb2727fd","slug":"on-saturday-only-those-with-second-dose-will-be-vaccinated-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोविड टीकाकरण को लेकर बदला ये नियम, अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोविड टीकाकरण को लेकर बदला ये नियम, अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके
Tue, 10 Aug 2021 05:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:54 PM IST
सार
सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे, 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्रों पर सीधे आने वालों को लगाई जाएगी दूसरी खुराक।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। सुबह नौ से 11 बजे के बीच स्लाट बुक करवा करने वाले लोगों को प्राथमिकता के तौर पर दूसरी डोज लगाई जाएगी। 11 बजे के बाद सीधे बूथों पर पहुंचने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को इसे लेकर पत्र जारी किया है। बताया है कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लगाने के लिए शनिवार का दिन चुना गया है।
विज्ञापन
इस दिन केवल दूसरी डोज वालों को मौका दिया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद बूथों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नीरज पांडेय ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं। लेकिन शनिवार को स्पेशल केवल दूसरे डोज वाले लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दोनों डोज लेने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।