{"_id":"6afe1467ffe0caac610bbdc9","slug":"on-naturopathy-day-165-people-underwent-a-full-body-mud-pack-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1522410-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेचुरोपैथी डे पर 165 लोगों ने कराया सर्वांग मिट्टी लेपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेचुरोपैथी डे पर 165 लोगों ने कराया सर्वांग मिट्टी लेपन
Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर बुधवार को आरोग्य मंदिर में सर्वांग मिट्टी लेपन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में 10 बजे तक लोगों की लंबी कतार लगी रही। कुल 165 लोगों ने मिट्टी लेपन कराया। इसके लिए 10 प्रशिक्षित लोगों की टीम लगाई गई थी। मिट्टी सूखने के बाद प्रतिभागियों ने स्नान किया।
इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला भी हुई। आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने आहार, विहार और आचार-विचार को प्राकृतिक चिकित्सा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी का उपयोग त्वचा संबंधी समस्याओं, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप और जोड़ों व नसों के दर्द में किया जाता है। आरोग्य मंदिर में 11 नवंबर से एक सप्ताह तक चले निशुल्क सर्वांग मिट्टी लेपन कार्यक्रम में कुल 515 लोगों ने लाभ लिया। डॉ. मोदी ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शहरवासियों का आभार जताया।