फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   old man died in road accident at gorakhpur up

साइकिल पर सवार बुजुर्ग को स्कूटी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 20 Jun 2020 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Jun 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
old man died in road accident at gorakhpur up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के सहजनवा बखिरा मार्ग पर मिनवा सड़क पार करते समय स्कूटी के चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बरईपार तेतरिया निवासी ओमप्रकाश उर्फ कोदई गुप्ता (60) शुक्रवार को साइकिल पर सवार होकर मिनवा हाट सेंटर पर किसी काम के सम्बंध में आए थे। इस दौरान देर शाम को घर जाने के लिए अपने साइकिल से निकले। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कुटी के ठोकर से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय  लोगों ने घटना की सूचना घायल के घर एंव सहजनवां पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवा हॉस्पिटल भेजा जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग व्यक्ति के दो बेटे मोहन और रामअवतार हैं। दोनों मिलकर कोटे की दुकान चलाते हैं। मृत्यु कि सुचना मिलते ही घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। सहजनवा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed