{"_id":"5eeda8aaf51763370868a6f7","slug":"old-man-died-in-road-accident-at-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर सवार बुजुर्ग को स्कूटी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर सवार बुजुर्ग को स्कूटी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Sat, 20 Jun 2020 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के सहजनवा बखिरा मार्ग पर मिनवा सड़क पार करते समय स्कूटी के चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, बरईपार तेतरिया निवासी ओमप्रकाश उर्फ कोदई गुप्ता (60) शुक्रवार को साइकिल पर सवार होकर मिनवा हाट सेंटर पर किसी काम के सम्बंध में आए थे। इस दौरान देर शाम को घर जाने के लिए अपने साइकिल से निकले। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कुटी के ठोकर से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल के घर एंव सहजनवां पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवा हॉस्पिटल भेजा जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग व्यक्ति के दो बेटे मोहन और रामअवतार हैं। दोनों मिलकर कोटे की दुकान चलाते हैं। मृत्यु कि सुचना मिलते ही घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। सहजनवा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।