फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Officials woke up, got the pulses kept outside in the market picked up

Gorakhpur News: जागे अधिकारी, मंडी मेें उठवाया बाहर रखा गया दाल का गल्ला

Thu, 23 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Officials woke up, got the pulses kept outside in the market picked up
फोटो, पीडीएफ--
विज्ञापन


मंडी में अरहर दाल में खेसारी मिलाकर बेचने का चल रहा है धंधा
मंडी के दुकानों के बाहर रखकर गल्ला बेचते थे व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महेवा गल्ला मंडी में दुकानों के बाहर रखे दाल और अन्य गल्ला को बुधवार को अधिकारियों ने उठवा दिया। इससे मंडी की व्यवस्था अचानक बदल गई, जबकि दुकानों के बाहर से मिलावटी गल्ला बेचने के खेल पर भी विराम लगा। मंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में अरहर के दाल में खेसारी दाल मिलाकर बेचने का धंधा चल रहा है, इससे लोगों की सेहत को नुकसान हो सकता है।
अमर उजाला ने गल्ला मंडी में मिलावटी सामान बाहर रखकर धंधा करने का खुलासा किया तो मंडी के अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने की पहल की। गल्ला मंडी की दुकानों में कुछ दुकानदारों ने दाल सहित अन्य गल्ले को बाहर रखा था। मंडी की ओर से माइक के माध्यम से उद्घघोषणा कराई गई कि दुकानदार अपने माल बाहर न रखें। इस मामले में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई, लेकिन चार व्यापारियों ने इस बात को अनसुनी कर दी। उसके बाद मंडी निरीक्षक लाल बहादुर पहुंचे और उन्होंने गल्ला मंडी के बाहर रखे गल्ले को उठवा दिया। इससे अतिक्रमण भी हटा और मंडी की सड़क खाली दिखने लगी। जबकि मंडी में गल्ला बाहर होने और ट्रकों के भी परिसर में होने के कारण उधर से वाहनों को निकलने में कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन


वीडियो बनाया फिर हटवाया गल्ला
मंडी निरीक्षक लाल बहादुर ने पहले मंडी का वीडियो बनवाया और उसके बाद अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। चार दुकानदारों का ज्यादा गल्ला बाहर था तो उन्होंने श्रमिकों को लगाकर पिकअप में रखवाया। बाहर रखे गल्ला को उठवाने के बाद फिर वीडियो बनाया गया और व्यापारियों को हिदायत दी गई कि नियमों के दायरे में रहकर व्यापार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग और व्यापारी भी खुश
गल्ला मंडी में बाहर रखे गल्ले को उठवा दिया गया तो चेकपोस्ट से अंदर तक आने में लोगों को जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। इससे अंतिम छोर तक ग्राहक आसानी से पहुंचने लगे, जबकि पहले कुछ लोग शुरुआत में जाम देखकर ही वापस चले जाते थे। आजाद चौक, शिवपुरी कॉलोनी व पथरा सहित आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग मंडी मार्ग से ही आते जाते हैं। मंडी में मौजूद मछली मंडी के पीछे रहने वाले अभय एवं जीतेंद्र ने कहा कि गल्ला मंडी में अतिक्रमण हटने से कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि कभी-कभी जाम में ज्यादा परेशानी होती है।

----
वर्जन
मंडी में व्यवस्था सुधारने के लिए निरीक्षण किया गया। मंडी निरीक्षक ने अतिक्रमण हटवाया और व्यापारियों को हिदायत दी गई कि दुकानों के बाहर गल्ला रखकर बिक्री न करें।
- राजित राम वर्मा, सचिव, महेवा मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed