फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   entry of people of Goraksh in Gita Press is closed

PM मोदी के स्वागत में तैयारी तेज: गीता प्रेस में गोरक्षवासियों का प्रवेश बंद, अब सिर्फ एसपीजी का डेरा

Wed, 05 Jul 2023 02:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 02:15 PM IST
सार

गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह के लिए सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के मद्देनजर गीता प्रेस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस के दर्जनों जवान गीता प्रेस के मुख्य द्वार से लेकर भीतर तक सुरक्षा में लग गए हैं।

विज्ञापन
entry of people of Goraksh in Gita Press is closed
गीता प्रेस परिसर में पहुंचे विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गीता प्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गीता प्रेस की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रही एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने गीता प्रेस को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेकर डेरा जमा लिया है। गोरक्षवासियों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह के लिए सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के मद्देनजर गीता प्रेस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस के दर्जनों जवान गीता प्रेस के मुख्य द्वार से लेकर भीतर तक सुरक्षा में लग गए हैं। किसी को भी बिना किसी जांच-पड़ताल के गेट के भीतर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम एसपीजी ने गीता प्रेस प्रबंधन और जिला प्रशासन के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इसके बाद मंगलवार की सुबह से गीता प्रेस की सुरक्षा व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया। गीता प्रेस में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया है। वहीं आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिनभर चलता रहा बैठकों का दौर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गीता प्रेस में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी जुटे रहे। इस दौरान पीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। संभावना है कि गीता प्रेस में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 45 मिनट का होगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से लखनऊ जाना हुआ और आसान, वंदे भारत ट्रेन का रूट फाइनल

पंडाल लगकर तैयार, मंच भी सजा
गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन अवसर पर जिस जगह पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम हुआ था, उसी जगह पर प्रधानमंत्री का भी कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल लगकर तैयार हो गया है। कारीगर मंच को सजाने में जुटे हैं। छह जुलाई तक मंच सहित कार्यक्रम स्थल पूरी तरह सजकर तैयार हो जाएगा।

तिथि मिले तो छपवाएं आमंत्रण पत्र
गीता प्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में देशभर से करीब 300 अतिथि आमंत्रित किए जाने हैं। लेकिन, पीएमओ से प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम मिलने का इंतजार है। अभी तक वह आमंत्रण पत्र नहीं छप सके हैं। प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि कार्ड का डिजाईन तैयार कर लिया गया है, सिर्फ उसमें तिथि और समय अंकित करना बाकी है। तिथि और समय मिल जाए तो आमंत्रण पत्र छपवा कर मेहमानों को आमंत्रित कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed