फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Officers were deployed at stations to control the crowd.

Gorakhpur News: भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशनों पर अफसरों की लगी ड्यूटी

Fri, 17 Oct 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Officers were deployed at stations to control the crowd.
होल्डिंग एरिया में लगाए गए बड़े कूलर और ट्रेन डिस्प्ले मॉनीटर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए अफसरों की भी तैनाती की है। ये अफसर वार रूम से सीसीटीवी से निगरानी करेंगे और किसी भी जरूरत पर तत्काल एक्शन में आ जाएंगे। यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए इस बार बनाए गए पांचों होल्डिंग एरिया में दो-दो कैमरे लगाए जाने के साथ ही बड़े-बड़े कूलर और ट्रेन डिस्प्ले मॉनीटर लगाए गए हैं।
बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्था की मॉनीटरिंग के लिए लखनऊ मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने एक-एक होल्डिंग एरिया को देखा और सभी जरूरतों को अपने सामने पूरा कराया। भीड़ बढ़ने पर जंक्शन पहुंचने वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में ही रोक लिया जाएगा। गोरखपुर से बनकर चलने वाली ट्रेनों के यात्री निर्धारित प्रस्थान समय के आधे घंटे और वैशाली, सप्तक्रांति और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसी पासिंग ट्रेन के यात्रियों को 20 मिनट पहले प्लेटफार्म पर पहुंचने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

होल्डिंग एरिया में ही यात्रियों को ट्रेनों की अपडेट जानकारी मिल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया में दरी आदि बिछा दी गई है। कूलर, पंखे, बल्ब लगा दिए गए हैं। पीने के पानी की व्यवस्था के अलावा डस्टबिन भी रख दिए गए हैं। साफ-सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed