{"_id":"6285cf3c0dfd1b2dae0d47d7","slug":"now-travel-to-lucknow-bu-non-stop-bus-in-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब पांच घंटे में करिए लखनऊ का सफर, इन रूटों पर शुरू हुई नॉनस्टॉप बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब पांच घंटे में करिए लखनऊ का सफर, इन रूटों पर शुरू हुई नॉनस्टॉप बस सेवा
Thu, 19 May 2022 10:31 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 May 2022 10:31 AM IST
सार
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम एके मिश्रा ने कहा कि बिना परिचालक नॉनस्टॉप लखनऊ, देवरिया, महराजगंज और पडरौना रूट पर सात बसों का संचालन कराया जा रहा है। आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब रोडवेज की बसों से मात्र पांच घंटे में गोरखपुर से लखनऊ का सफर तय होगा। परिवहन निगम ने नॉनस्टॉप सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिवहन निगम में परिचालकों की कमी है, जिसे देखते हुए मुख्यालय ने बिना परिचालक कुछ बसों के संचालन के निर्देश गोरखपुर परिक्षेत्र को दिए थे। निर्देश मिलने के बाद निगम के जिम्मेदारों ने गोरखपुर से लखनऊ चार बसें, गोरखपुर से पडरौना दो बसें, गोरखपुर से महराजगंज दो बसें और गोरखपुर से देवरिया दो बसें बिना परिचालक चलवाने का निर्णय लिया।
इसके बाद लखनऊ के लिए सुबह साढ़े आठ बजे एक साधारण बस का संचालन बिना परिचालक शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य तीन रूटों पर भी बसें बिना परिचालक संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
बिना परिचालक संचालित होने वाली बसों में प्रारंभिक स्टेशन पर सीट के मुताबिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। उनके टिकट काटने के बाद बसें रवाना कराई जा रही हैं। ये बसें रास्ते में बिना कहीं रुके समय से पूर्व अपने गंतव्य तक पहुंच जा रही हैं।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम एके मिश्रा ने कहा कि बिना परिचालक नॉनस्टॉप लखनऊ, देवरिया, महराजगंज और पडरौना रूट पर सात बसों का संचालन कराया जा रहा है। आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएंगी।