फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now trains will run with electric engine till Nautanwan

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब नौतनवां तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें, बचेगा समय और होगी बचत

Sat, 25 Sep 2021 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Sep 2021 09:14 PM IST
सार

आनंदनगर-नौतनवां रूट पर विद्युतीकरण को सीआरएस ने दी हरी झंडी, गोरखपुर में इंजन बदलने का झंझट खत्म, समय बचेगा और बचत भी होगी।

विज्ञापन
Now trains will run with electric engine till Nautanwan
इलेक्ट्रिक इंजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब जल्द ही भारत-नेपाल सीमा के आनंदनगर-नौतनवां रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ेंगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार भी 110 किमी प्रति घंटे होगी। वहीं गोरखपुर में इंजन बदले का झंझट भी खत्म हो जाएगा। इस रूट पर विद्युतीकरण कार्य को मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने तीन दिन पहले ही इस रूट का निरीक्षण किया था। इसके पहले गोरखपुर से आनंदनगर तक विद्युतीकरण को सीआरएस की मंजूरी मिल चुकी है। विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाने और इस पर विद्युत ट्रेन का संचालन होने के बाद गोरखपुर से नौतनवां के बीच कहीं भी इंजन बदलने की जरूरत नहीं होगी। अभी जो ट्रेनें जाती हैं, उनका इंजन गोरखपुर में बदलना पड़ता है।  
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल्स की ढुलाई का हब बन रहा है नौतनवां
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लिए नौतनवां इस समय महत्वपूर्ण स्टेशन है। नेपाल से सटे होने के कारण यह स्टेशन ऑटोमोबाइल्स की ढुलाई का हब बन रहा है। मालगाड़ी की 10 रैक से अब तक एक हजार से ज्यादा फोर व्हीलर वाहन (कार, पिकअप, आटो) उतर चुके हैं। यहां से इन्हें नेपाल भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-नौतनवां रूट पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करने के बाद सीआरएस ने इलेक्ट्रिक इंजन चलाने की अनुमति दे दी है। अब नौतनवां तक सीधे ट्रेन व मालगाड़ियां इलेक्ट्रिक इंजन से जाएंगी। इससे गोरखपुर में डीजल इंजन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed