यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब गोमतीनगर में ब्लॉक के चलते प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, इनका बदला रूट
मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल में इंटरलॉक के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इसके अलावा पुणे से 09 नवंबर को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा पुनर्निर्धारित कर 4.15 बजे के स्थान पर शाम 5.15 बजे चलाई जाएगी।
विस्तार
नियंत्रण
- 15204 लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस 15, 16, 18 एवं 23 नवंबर को 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 12532 लखनऊ जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 नवंबर को मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 एवं 22 नवंबर को मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन
- यशवंतपुर से 15 नवंबर को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मानकनगर- लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 18 नवंबर को चलने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर चढ़ाई कार, तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को रौंदा; दोनों की मौत
पुनर्निर्धारण
- 15204 लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस 17 एवं 22 नवंबर को लखनऊ जं. से एक घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी ।