फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Altars started being built on banks of river in Gorakhpur

Chhath Puja 2023: नदी किनारे बनने लगीं वेदियां, घाट की जमीन कब्जाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 08 Nov 2023 10:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Nov 2023 10:59 AM IST
सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नदी के किनारे गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिवाली और छठ पूजा के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों को तैयार कराया जा रहा है। वेदी बेचने की शिकायत पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Altars started being built on banks of river in Gorakhpur
राजघाट पर गुरू गोरक्षनाथ घाट की सफाई की गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम ने दीपोत्सव और छठ पूजा के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राप्ती नदी के राजघाट पर छठ पूजा के लिए अवैध ढंग से वेदियां भी बनने लगी हैं। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि वेदी की जमीन पर कब्जा कर बेचने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम ने दीपोत्सव के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरु गाेरक्षनाथ घाट और श्रीराम घाट की सफाई तेजी से कराई जा रही है। गुरु गोरक्षनाथ घाट से मिट्टी हटाई जा चुकी है। जल्द ही श्रीराम घाट भी चकाचक नजर आएगा। दीपोत्सव से लेकर छठ पूजा के लिए घाटाें को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। नदी के किनारे वेदी बनाने वाले स्थानों से लेकर आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नदी के किनारे वेदी के लिए जिन लोगों ने जगह आरक्षित की है, उनमें ज्यादातर श्रद्धालु हैं, इसलिए उनकी कब्जेदारी नहीं हटाई गई है। लेकिन वेदी बेचने की शिकायत पर कार्रवाई होगी। मंगलवार की दोपहर एक दर्जन से अधिक वेदियां घाट किनारे बनी हुईं नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: घर में अकेली युवती से शोहदे ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा, कपड़े फाड़े

Altars started being built on banks of river in Gorakhpur
राजघाट पर गुरू गोरक्षनाथ घाट की सफाई की गई। - फोटो : अमर उजाला।
राजघाट में राप्ती नदी के किनारे छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। आसपास के लाेगों के अलावा दूरदराज से लोग सूर्य की उपासना के लिए पहुंचते हैं। इस वजह से नदी किनारे वेदी बनाने के लिए लोग पहले से कब्जेदारी शुरू कर देते हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद ही नदी किनारे कई लोगों ने जमीनों पर कब्जा जमा लिया था।

अमर उजाला में दो नवंबर को समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके की जांच कराई। इसके बाद छठ के लिए जमीनों की कब्जेदारी रुक गई। कोई व्यक्ति छठ पूजा के लिए वेदी बनाकर उसकी सौदेबाजी न करे, इसकी निगरानी का निर्देश भी नगर आयुक्त ने दिया है। उधर, दिवाली और छठ के लिए दोनों घाटों की सफाई कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश और मनोज समेत तीन पर एक और केस, एम्स थाने में दर्ज हुआ मामला

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नदी के किनारे गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिवाली और छठ पूजा के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों को तैयार कराया जा रहा है। वेदी बेचने की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed