फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now trains will be affected due to block in Gomtinagar Gorakhpur

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब गोमतीनगर में ब्लॉक के चलते प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, इनका बदला रूट

Wed, 08 Nov 2023 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Nov 2023 11:26 AM IST
सार

मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल में इंटरलॉक के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इसके अलावा पुणे से 09 नवंबर को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा पुनर्निर्धारित कर 4.15 बजे के स्थान पर शाम 5.15 बजे चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Now trains will be affected due to block in Gomtinagar Gorakhpur
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोमतीनगर स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण के लिए गर्डर लगाए जाने के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित गाड़ियों की वर्तमान स्थिति चेक कर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन


नियंत्रण
  • 15204 लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस 15, 16, 18 एवं 23 नवंबर को 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 12532 लखनऊ जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 नवंबर को मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 एवं 22 नवंबर को मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: नदी किनारे बनने लगीं वेदियां, घाट की जमीन कब्जाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन

  • यशवंतपुर से 15 नवंबर को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मानकनगर- लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 18 नवंबर को चलने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर चढ़ाई कार, तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को रौंदा; दोनों की मौत

पुनर्निर्धारण

  • 15204 लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस 17 एवं 22 नवंबर को लखनऊ जं. से एक घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी ।


 

मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल में ब्लॉक के चलते प्रभावित रहेगी एक ट्रेन

मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल में इंटरलॉक के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इसके अलावा पुणे से 09 नवंबर को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा पुनर्निर्धारित कर 4.15 बजे के स्थान पर शाम 5.15 बजे चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed