फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now the problem of jam will be removed, Construction of new bridge on Rapti river started

Gorakhpur News: अब जाम की बाधा होगी दूर, राप्ती नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू

Mon, 29 Jul 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 05:46 AM IST
सार

सेतु निगम के प्रस्ताव के मुताबिक, दो-दो लेन के दोनों नए पुलों की लंबाई 412.92 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। पुल के निर्माण में करीब 289 कराेड़ रुपये खर्च होंगे। एक तरफ (अपस्ट्रीम) के पुल के निर्माण पर 103.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से 36.37 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Now the problem of jam will be removed, Construction of new bridge on Rapti river started
राजघाट राप्ती नदी के पास बन रहा पीलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौसड़ की तरफ गोरखपुर-वाराणसी मार्ग और गोरखपुर-अयोध्या मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को अब राप्ती पुल के पास जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। फर्राटा से वाहन गुजरेंगे। इसके लिए राप्ती नदी के राजघाट पर

विज्ञापन

वर्तमान पुल के दोनों तरफ दो-दो लेन के नए पुल बनेंगे।


पहले चरण में उत्तर दिशा में पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। बरसात बाद काम में तेजी आएगी, इसे दो साल में तैयार कर लिया जाएगा। दो नए पुल बनने से राप्ती नदी पर आठ लेन का पुल हो जाएगा। मौजूदा समय में दो पुल दो-दो लेन के हैं। सेतु निगम ने पुल निर्माण के लिए सर्वे कराकर चिह्निकरण कर लिया है।

विज्ञापन


वर्तमान पुल के उत्तर दिशा में दो लेन का नया पुल अभी बनाया जाएगा। एक पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही पिलर बनाने के लिए मटेरियल जुटाना शुरू हो गया है। बारिश के बाद नदी में पिलर बनाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के प्रस्ताव के मुताबिक, दो-दो लेन के दोनों नए पुलों की लंबाई 412.92 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। पुल के निर्माण में करीब 289 कराेड़ रुपये खर्च होंगे। एक तरफ (अपस्ट्रीम) के पुल के निर्माण पर 103.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से 36.37 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं।

इसी तरह दूसरी तरफ (डाउन स्ट्रीम) के पुल के निर्माण की लागत 117.99 करोड़ रुपये आएगी। इसके लिए पहली किस्त के तौर पर 41.29 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। दोनों तरफ के पुलाें के निर्माण की जद में आ रहे भवनों के मुआवजे के लिए 67.65 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।


परियोजना प्रबंधक सेतु निगम एके सिंह ने बताया कि राप्ती नदी पर दो-दो लेन के दो नए पुल बनाए जाने हैं। अभी वर्तमान पुल के उत्तर दिशा में दो लेन के पुल निर्माण की तैयारी चल रही है। बारिश के बाद काम में तेजी आएगी। दो साल में इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed