फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now police will go to victim house and hand over copy of FIR

Good News: अब पुलिस पीड़ित के घर जाकर सौंपेगी FIR की कॉपी, DIG ने जारी किया आदेश

Mon, 29 Aug 2022 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Aug 2022 12:02 PM IST
सार

डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि महराजगंज में एफआईआर कॉपी घर पहुंचाने का प्रयोग किया गया। सफलता के बाद इसे पूरे रेंज में लागू कर दिया गया है। सभी जिलों के कप्तान को पत्र लिखकर व्यवस्था लागू करने और इसकी मानीटरिंग का आदेश दिया गया है। य

विज्ञापन
Now police will go to victim house and hand over copy of FIR
पीड़ित को घर पर FIR की कॉपी सौंपती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़ित को अब कॉपी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने रेंज (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज) के एसपी को पत्र भेजकर घर जाकर एफआईआर की कॉपी देने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


 आदेश होते ही गोरखपुर पुलिस ने इसकी शुरुआत भी कर दी। कोतवाली पुलिस ने एक पीड़ित को एफआईआर की कॉपी घर जाकर उपलब्ध करा दी है। इससे पीड़ित को तत्काल पता चल जाएगा कि उसके केस की विवेचना किसको मिली है।
विज्ञापन


डीआईजी के पास कई फरियादी इस बात का प्रार्थना पत्र लेकर आते थे कि उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। थाने पर जानकारी करने पर पता चलता था कि इस मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने वादी के घर एफआईआर कॉपी पहुंचाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप नंबर पर पीडीएफ या फिर हॉक, बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) की मदद से घर पर एफआईआर कॉपी को पहुंचाया जाएगा। प्रयोग के तौर पर इसकी शुरुआत महराजगंज में सबसे पहले की गई थी।

महराजगंज में इसके सफल परिणाम आने के बाद अब रेंज के चारों जिले में इसे लागू कर दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गोरखपुर पुलिस घर जाकर एफआईआर की कॉपी पहुंचाने लगी है।


डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि महराजगंज में एफआईआर कॉपी घर पहुंचाने का प्रयोग किया गया। सफलता के बाद इसे पूरे रेंज में लागू कर दिया गया है। सभी जिलों के कप्तान को पत्र लिखकर व्यवस्था लागू करने और इसकी मानीटरिंग का आदेश दिया गया है। यदि शिकायत मिली कि वादी को मुकदमे की कॉपी नहीं मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed