फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Kisan Express will come from Bhusaval to Gorakhpur

खुशखबर: अब भुसावल से गोरखपुर तक आएगी किसान एक्सप्रेस, 230 टन प्याज लेकर पहुंची पहली रेक

Fri, 06 Aug 2021 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 03:23 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने किसानों द्वारा पैदा की जाने वाली सब्जियों को उनके मनचाहे शहर तक पहुंचाने के लिए एक साल पहले किसान एक्सप्रेस सेवा की शुरूआत की थी।

विज्ञापन
Now Kisan Express will come from Bhusaval to Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब भुसावल से गोरखपुर तक किसान एक्सप्रेस चलेगी। गुरुवार को पहली बार भुसावल से 230 टन प्याज लेकर किसान एक्सप्रेस की पहली रेक नकहा पहुंची। ऐसा पहली बार हुआ है कि सीमेंट और कोयले की जगह प्याज की ढुलाई जनरल कोच से हुई है।

विज्ञापन

 
दरअसल, कोरोना के चलते अब भी कई पैसेंजर ट्रेनें नहीं चल रही हैं। इसके चलते जनरल कोच के रेक खाली पड़े हैं। रेलवे ने ऐसे कोच को ढुलाई में इस्तेमाल करना शुरू किया है। इससे जहां कोच की मरम्मत हो रही है, वहीं रेलवे की कमाई भी हो रही है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने किसानों द्वारा पैदा की जाने वाली सब्जियों को उनके मनचाहे शहर तक पहुंचाने के लिए एक साल पहले किसान एक्सप्रेस सेवा की शुरूआत की थी। शुरूआत के दिनों में गोरखपुर तक से सेवा नहीं थी लेकिन रेक उपलब्ध होने के साथ ही भुसावल से गोरखपुर तक यह सेवा शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है किसान एक्सप्रेस
किसान एक्सप्रेस एक तरह की मालगाड़ी है, जिससे किसानों का माल एक-जगह से दूसरी जगह तक ले जाया जाता है। इस ट्रेन से छोटे किसान भी माल भेज सकते हैं यानी कम लोड के सामान भी इस गाड़ी के जरिए भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed