फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nomination papers of six candidates rejected in Maharajganj

UP Election 2022: महराजगंज जिले में खारिज हुआ छह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र, पांच विधानसभा क्षेत्रों में बचे हैं 59 प्रत्याशी

Tue, 15 Feb 2022 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Feb 2022 02:00 PM IST
सार

 निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन दाखिल करने वाले सभी 12 प्रत्याशियों का नामांकन वैध मिला है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि सभी नौ प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया।

विज्ञापन
Nomination papers of six candidates rejected in Maharajganj
नामांकन पत्र की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच की गई। जांच में पनियरा व सिसवा विधानसभा क्षेत्र के कुल छह प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हुआ।

विज्ञापन


अब पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को नाम वापसी और उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन किया जाएगा।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी के बृजेश और निर्दलीय प्रत्याशी मौसमे आजम, रामप्रीत व जयप्रकाश का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सिसवा से कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच में कमी पाए जाने पर निर्दल प्रत्याशी के रुप में नामांकन करने वाले रघुवंश मणि व दिग्विजय का पर्चा खारिज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन दाखिल करने वाले सभी 12 प्रत्याशियों का नामांकन वैध मिला है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि सभी नौ प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी रामसजीवन मौर्य ने बताया कि नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों का नामांकन वैध मिला।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों कुल छह प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए हैं।

नामांकन खारिज होने के बाद यह हुई स्थिति

जांच में नामांकन पत्र खारिज होने के बाद पनियरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 14, सिसवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 14, सदर विधानसभा क्षेत्र में 12, नौतनवां में 10 एवं फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशी बचे हैं। बुधवार को नाम वापसी होना है। इसके उपरांत वैध बचे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed